उत्तराखंड
बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग पर सड़क हादसा, तीन की मौत, तीन घायल
बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग पर फल्याटी बैंड के पास एक पिकअप वाहन खाई में गिर गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह करीब पौने चार बजे हादसा हुआ। गिरेछीना मोटर मार्ग पर बागेश्वर जा रहा पिकअप वाहन अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर ऊपर की सड़क से नीचे की सड़क पर जा गिरा।
सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर गई और खोज बचाव का काम शुरू किया। हादसे में हादसे में इरशाद अहमद उम्र 45, असलम अली उम्र 40 पुत्र बरकत अली और साजिद उम्र 25 पुत्र नन्नू की मौत हो गई। जबकि चालाक मोहम्मद सुलेमान उम्र 23 पुत्र अमीन साह , जहरान खान 21 पुत्र रियासत खान और आकाश उम्र 20 पुत्र रमेश कश्यप घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…

















Subscribe Our channel

