उत्तराखंड
Chardham Yatra: चारधाम यात्रा के लिए बढ़ाए गए पंजीकरण काउंटर, यात्रियों को मिलेगी राहत…
Chardham Yatra: जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन पर यात्रियों की सुविधा हेतु ऋषिकेश में पंजीकरण काउंटर बढ़ाए गए हैं। पंजीकरण काउंटर बढ़ाने से यात्रियों को जहां रजिस्ट्रेशन में सहूलियत हो रही वहीं काउंटर पर भीड़ कम हो गई है।
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज ट्रांजिट कैंप एवं आईएसबीटी पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सुव्यवस्थित यात्रा व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यवस्थाओं को लेकर यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस बात का गंभीरता से ख्याल रखा जाए। उन्होंने यात्रियों के ठहरने हेतु चिन्हित किए गए स्थान पर समुचित मूलभूत सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने तथा चिन्हित स्थानों पर मोबाइल टॉयलेट आदि व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों से किसी प्रकार की ओवररेटिंग ना हो इस बात पर गंभीरता से ध्यान रखा जाए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…

















Subscribe Our channel



