सरकारी नौकरी: उत्तराखंड के इस विभाग में निकली भर्ती, 27 जून तक करें आवेदन... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

सरकारी नौकरी: उत्तराखंड के इस विभाग में निकली भर्ती, 27 जून तक करें आवेदन…

उत्तराखंड

सरकारी नौकरी: उत्तराखंड के इस विभाग में निकली भर्ती, 27 जून तक करें आवेदन…

देहरादूनः उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के परिवहन विभाग में संभागीय निरीक्षक के आठ पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदक 27 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को आयोग की नई वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग के मुताबिक, संभागीय निरीक्षक प्राविधिक के आठ पदों के लिए यह भर्ती होगी। इसमें अनारक्षित श्रेणी के 4, अनुसूचित जाति के 2 और अनूसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के 2 पद खाली हैं।आवेदक 27 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए केवल वो ही युवा आवेदन कर सकते हैं जो कि 10वीं साइंस से पास हों। और उनके पास ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग का तीन वर्षीय डिप्लोमा हो। यांत्रिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा लेने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान होना जरूरी है। इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में छूट मिलेगी।

आयोग ने नोटिफिकेशन के साथ ही भर्ती परीक्षा का सिलेबस भी जारी किया है। इस भर्ती के लिए परीक्षा के बाद इंटरव्यू होगा। बताया जा रहा है कि मुख्य परीक्षा (लिखित व प्रायोगिक) में सफल घोषित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से पहले ऑनलाइन आवदेन पत्र में किये गये दावों की पुष्टि के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रिंटआउट प्रति के साथ सभी जरूरी सर्टिफिकेट साथ लाने होंगे।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
6 Shares
Share via
Copy link