उत्तराखंड
Politics News: कांग्रेस को मिला यहां नया अध्यक्ष, 6 प्रांतीय अध्यक्ष भी किए गए नियुक्त, देखें सूची…
Politics News: कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर आ रहा है। शनिवार को पार्टी ने तमाम अटकलों के बीच यूपी कांग्रेस अध्यक्ष (UP Congress Chief) के नाम का एलान कर दिया है। साथ ही राज्य में छह प्रांतीय अध्यक्ष भी नियुक्त किये हैं। जिसकी सूची जारी कर दी गई है। पार्टी के ओर से जारी नोटिस में बृजलाल खाबरी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने शनिवार को नोटिस जारी कर पार्टी के नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया है। बताय जा रहा है कि जारी नोटिस में कहा गया है कि, “कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष और प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की है।”
पार्टी ने अध्यक्ष के रूप में बृजलाल खाबरी को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा राज्य में छह प्रांतीय अध्यक्ष भी नियुक्त किये हैं। बताया जा रहा है किपार्टी ने प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, वीरेंद्र चौधरी, नकुल दुबे, अनिल यादव (इटावा) और योगेश दीक्षित को जिम्मेदारी दी है।
गौरतलब है कि बीते दिनों से ही कांग्रेस द्वारा राज्य में प्रदेश अध्यक्ष के साथ छह प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त करने की अटकलें चल रही थीं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी में जहां एक और राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव होने वाला है, वहीं कांग्रेस ने यूपी में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए ये बड़ा कदम उठाया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel



