पौड़ी गढ़वाल
Uttarakhand News: शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, प्रधानाध्यापक को किया निलंबित…

उत्तराखंड के शिक्षा विभाग से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि विभाग ने पौड़ी गढ़वाल जिले की जयहरीखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोलागाड़ के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। ये कार्रवाई शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने और बिना अवकाश के स्कूल से गायब रहने पर की गई है। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निलंबन का आदेश जारी किया गया है। साथ ही प्रधानाध्यापक को उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय कोलागाड़ में सेवारत प्रधानाध्यापक हरित कुमार बीते अप्रैल और मई महीने में कई दिन बिना अवकाश स्वीकृत के स्कूल से गायब थे। मामले में अधिकारियों द्वारा उनसे जवाब भी मांगा गया लेकिन उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया। बताया जा रहा है कि मार्च-अप्रैल और मई माह में बायोमेट्रिक उपस्थिति से प्रधानाध्यापक के अनुपस्थिति रहने की भी पुष्टि हुई है।
इतना ही नहीं प्रधानाध्यापक पर विद्यालय अनुदान का समुचित उपयोग नहीं करने का आरोप है , साथ ही उनपर विभागीय बैठकों में अनुपस्थित रहने, राजकीय कार्यों में सहयोग न करने तथा आरटीई अधिनियम का उल्लंघन करने सहित कई आरोप लगे हैं, ऐसे में मामले में कार्रवाई करते हुए उप शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रधानाध्यापक हरित कुमार को निलंबित कर दिया गया है साथ ही उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सबद्ध करते हुए अगले 20 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…





















Subscribe Our channel






