उत्तराखंड
BREAKING: देहरादून की तरफ जाने वाले यात्रीगण कृपया ध्यान दें, ये हाईवे रहेगा बंद…
अगर आप आज देहरादून की तरफ आने जाने की सोच रहे है तो आपके काम की खबर है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग (चण्डी चौक फ्लाई ओवर) पर मेंटेनेंस कार्य होने के कारण आज रात्रि 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
मिली जानकारी के अनुसार आज रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे तक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा चण्डी चौक फ़्लाई ओवर, हरिद्वार से देहरादून जाने वाली लेन मेंटेनेंस के लिए बंद की जानी है जिस पर सभी तरह का यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
उक्त समयावधि में संपूर्ण यातायात अलकनंदा होटल के सामने से सर्विस रोड होते हुए, चण्डी चौक जंक्शन से अपने गंतव्यों को प्रस्थान करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel



