सावधानः उत्तराखंड में अगले चार दिन भारी, देहरादून सहित 7 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

सावधानः उत्तराखंड में अगले चार दिन भारी, देहरादून सहित 7 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट…

उत्तराखंड

सावधानः उत्तराखंड में अगले चार दिन भारी, देहरादून सहित 7 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट…

देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले चार दिन भारी बताए है। मानसून के आगमन पर ही राज्य के सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  साथ ही जिला प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है। इस दौरान लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की गई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग ने अगले चार दिन का अलर्ट जारी किया है। रिपोर्टस की माने तो शनिवार को बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 26 से बारिश के आसार देखते हुए हल्का भूस्खलन, सड़कें बंद होने, पहाड़ में नदियों, नालों का जलस्तर बढ़ने, निचले इलाकों में जल भराव की आशंका जताई है। 26 जून को बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में तीव्र बौछार के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

वहीं 27 जून को नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के अलावा कुछ अन्य जिलों में भी बारिश होगी। 28 जून को देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट है। जबकि 29 जून को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। ऐसे में अगले चार दिन विभाग ने नदी-नालों के करीब रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी गई है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
18 Shares
Share via
Copy link