उत्तराखंड
अब ठीक से सुन पाएगा कृष्णा, दून मेडिकल कालेज, कोरोनेशन में हुई स्वास्थ्य जांच
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल द्वारा कृष्णा की स्कूल में दाखिले के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा उनके कानों के आपरेशन के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया। जिसके क्रम कृष्णा को उकने घर नजदीक श्री गुरूरामराय स्कूल में दाखिला मिल गया तथा उनका कान के उपचार के लिए स्वास्थ्य परीक्षण दून मेडिकल कालेज तथा कोरोनेशन चिकित्सालय में किया गया है। अभी कृष्णा की एक ओर स्वास्थ्य जांच होनी है जिससे पता चल पाएगा की उनको आपरेशन जरूरत है या वे दवाईयों से ही ठीक हो जाएंगे।
06 नम्बर पुलिया निवासी विधवा फरियादी मॉ शांति देवी अपने बच्चें कृष्णा को लेकर डीएम से मिली थी कृष्णा कानों से कम सुनते हैं उनके पिता की 4 वर्ष पहले हो गई थी। कृष्णा की मॉ घरो में काम कर बच्चें का लालन-पालन करती है। उन्होंने अपनी फरियाद डीएम को सुनाई की उनका 14 वर्षीय पुत्र कृष्णा जो काम से बहुत कम सुनता है, जिस कारण स्कूल वाले उसको स्कूल में दाखिला नही दे रहे हैं, चिकित्सक को दिखाने पर कान का आपरेशन बताया है जिसका बहुत अधिक खर्चा लग रहा है उसे वहन नही कर सकती है। जिस पर डीएम ने कार्यवाही के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए थे।
डीएम के निर्देश पर कृष्णा को उनके नजदीकी श्री गुरूराम स्कूल में स्कूल में दाखिला मिल गया है था उनकी स्वास्थ्य जाचं चल रही हैै। तथा समाज कल्याण विभाग से कृष्णा को हेयरिंग मशीन उपलब्ध कराने को निर्देशित किया। डीएम ने कृष्णा के उपचार के लिए एनएचएम की आरबीएसके स्कीम से उपचार करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी को समन्वय करने को निर्देशित किया ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



