Connect with us

उत्तराखंड में बारिश के आसार नहीं, सूखी ठंड से बीमार पड़ रहे बच्चे और बुजुर्ग…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में बारिश के आसार नहीं, सूखी ठंड से बीमार पड़ रहे बच्चे और बुजुर्ग…

उत्तराखंड का मौसम 27 नवंबर 2024: उत्तराखंड में 29 नवंबर से मौसम बदलने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमालय क्षेत्र के मौसम में बदलाव आ सकता है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन पाला पड़ने के कारण तापमान में गिरावट आ रही है। हालांकि तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। सुबह और शाम के समय ही ठिठुरन वाली ठंड हो रही है, जबकि दिन के समय गर्मी के तेवर बरकरार हैं।

29 नवंबर से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। इससे तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है और प्रदेश में फैल रहा वायु प्रदूषण भी कम होने की उम्मीद है। वहीं अगले कुछ दिनों तक पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रभाव भी बना रहेगा। उत्तराखंड में मॉनसून की विदाई के बाद से बारिश नहीं हुई है। कुछ जिलों में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन बाकी जगहों पर सूखा ही रहा। जिसकी वजह से मौसम भी सामान्य बना हुआ है।

बारिश न होने के कारण वायु प्रदूषण में भी वृद्धि हो रही है। इस समय तमाम अन्य कारणों के साथ-साथ बारिश ना होना भी वायु प्रदूषण के लिए वजह माना जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी प्रदूषण बढ़ रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में जहां एक तरफ पाला लोगों की दुश्वारियां बढ़ा रहा है वहीं वायु प्रदूषण से भी लोग बेहाल हो रहे हैं। बारिश नहीं होने के कारण कोरी ठंड पड़ रही है जिसके चलते संक्रामक बीमारियों के मरीजों में भी बढ़ोतरी हो रही है।

इनमें भी बच्चों और बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है, जिन्हें यह मौसम अपनी चपेट में ले रहा है और संक्रामक रोग से ग्रसित होकर यह लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने बच्चों और बुजुर्गों को इस सूखी ठंड से बचने के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहने के साथ ही खानपान पर भी ध्यान देने की अपील की है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

Advertisement
Advertisement

VIDEO ADVERTISEMENT

VIDEO ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement

Popular Post

Recent Posts

Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link