उत्तराखंड
हरेला पर्व पर एनएमओ का पर्यावरण संरक्षण संकल्प — मेडिकल कॉलेज और स्कूल में धरा हरियाली का रंग
उत्तराखंड की लोक परंपरा और प्रकृति संरक्षण को समर्पित हरेला पर्व के अवसर पर नेशनल मेडिकोस ऑर्गनाइजेशन (NMO) इकाई, वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर गढ़वाल, उत्तराखंड द्वारा दो स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रथम कार्यक्रम मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित हुआ जिसमें डॉ. कैलाश गैरोला, डॉ. सुरेन्द्र सिंह नेगी, डॉ. राजेन्द्र शर्मा, डॉ. अनिल, डॉ. सुनील, डॉ. अमन भारद्वाज सहित विद्यार्थियों यश, अदनान, ओम, जतिन, दीपांशु, कनिष्का, सिमरन, प्रभलीन, मोहित, विवेक, अनुष्री एवं नैन्सी ने सहभागिता की।
दूसरा कार्यक्रम के.बी. मेमोरियल पब्लिक स्कूल, चौरास, टिहरी गढ़वाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में RSS पौड़ी जिला संघचालक श्री देवानंद बहुगुणा, डॉ. अमन भारद्वाज, अदनान, दीपांशु, कनिष्का एवं मोहित मेडिकल कॉलेज से उपस्थित रहे।
विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम प्रधानाचार्य श्री वीरेंद्र सिंह बर्थवाल के नेतृत्व में कुशलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में श्री भास्कर भट्ट , श्री प्रदीप भट्ट, सुमन भट्ट, मीनू, बिंदु, पूजा, रेखा, अंजना, गीता, वंदना, दीक्षा, हेमा एवं मधु सहित समस्त स्कूल स्टाफ तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।
कार्यक्रमों का समन्वय डॉ. अमन भारद्वाज द्वारा किया गया। दोनों ही स्थलों पर वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व को दोहराया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel




