उत्तराखंड
New Rules: 1 मार्च से बदल जाएंगे ये जरूरी नियम, ये हो जाएगा महंगा, जानें जेब पर क्या होगा असर…

फरवरी का महीना अब खत्म होने जा रहा है वहीं 1 मार्च से नियमों में बदलाव किया जा रहा है जिस जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। अगले महीने की 1 तारीख से नये नियम लागू हो जायेंगे जो आपके जेब के भारी साबित हो सकते हैं।
ईएमआई में बदलाव
रिजर्व बैंक ने अपने फरवरी के मॉनिटरी पॉलिसी में बदलाव करते हुए रेपो रेट को बढ़ा दिया था। आरबीआई ने बदलाव करते हुए 6.25 से बढ़ाकर 6.50 कर दिया था। जिसके बाद से ही बैंक से कर्ज लेना महंगा हो गया था। अब यह नया नियम 1 मार्च से लागू होगा और वो आपके जेब पर असर पड़ेगा और मौजूदा कर्ज के ईएमआई भी बढ़ जायेगी।
गैस की कीमतों में बदलाव
1 मार्च से सीएनजी, पीएनजी और घरेलू गैस की कीमतें हर महीने की शुरूआत में तय किया जाता है। लेकिन पिछले महीने फरवरी में गैस के दाम नहीं बढ़े थें। लेकिन इस महीने रुपये के गिरावट और अंतराष्ट्रीय बजार में दाम बढ़ने की वजह से गैस के दाम को बढ़ाया जा सकता है। जिसका असर इस त्योहारी महीने में पड़ेगा।
ट्रेन के समय में बदलाव
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे 1 मार्च से 5 हजार से अधिक पैसेंजर ट्रेनों के समय में बदलाव कर सकती है जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है लेकिन रेलवे इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी करेगी। जिससे लोगों को परेशानी कम होगी।
बैंक बंद
बैंक में जिन लोगों का काम अधुरा पड़ा हुआ है वो मार्च में जल्दी निपटा लें अन्यथा समस्या का सामना करना पड़ सकता है। मार्च में होली और नवरात्र के कारण कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे इससे लोगों को परेशानी का समना पड़ सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




