उत्तराखंड
पहाड़ी समुदाय के लिए अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने जताया आक्रोश, की ये मांग…
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति द्वारा पहाड़ी समुदाय के विषय में अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करने के विषय में आक्रोश जताते हुए पुलिस प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है। कुलदीप शर्मा नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर लगातार पहाड़ी समुदाय के विषय में कई तरह की अनर्गल टिप्पणियां की है।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के संस्थापक सदस्य राजेंद्र पंत ने कहा कि पहाड़ी समुदाय के विषय में इस तरह की अपमानजनक टिप्पणियां पूरे समुदाय को अपमानित करने वाली है। यह टिप्पणियां अन्य समुदायों के बीच में टकराव उत्पन्न करने वाली है। इससे पहाड़ी समुदाय के लोगों में आक्रोश का माहौल है और यह आक्रोश बड़े टकराव की वजह बन सकता है।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के संस्थापक सदस्य विनोद कोठियाल ने इस मामले में आक्रोश जताते हुए कहा कि पहाड़ी समुदाय के लोगों के खिलाफ इस तरह की टिप्पणीया कतई भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर इस मामले में कठोरतम कार्यवाही नहीं की गई तो राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के संस्थापक सदस्य शैलेंद्र गुसाईं ने कहा कि, तत्काल इस कुलदीप शर्मा नाम के व्यक्ति के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके कठोर विधिक कार्यवाही की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम एक बड़े जनआवाहन के लिए मजबूर होंगे और इसकी सारी की सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के संस्थापक सदस्य राजेंद्र भट्ट ने याद दिलाया कि,पिछले दिनों ही काशीपुर में इसी तरह की एक घटना हुई थी, जिसमें पुलिस के एक कांस्टेबल को भी पहाड़ी कहकर अपमानजनक बातें कही गई थी। इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं इन पर रोक लगाना अत्यंत आवश्यक है। तत्काल इस पर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
पौड़ी: धुमाकोट पिपली भवन मार्ग पर पिकअप वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, दो व्यक्ति थे सवार…
रुद्रप्रयाग: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जनता मिलन कार्यक्रम
रैल गांव को जल्द मिलेगा सम्पर्क मार्ग और सुरक्षा दीवार का लाभ, सिंचाई विभाग ने तैयार की कार्ययोजना
बागेश्वर: डीएम ने जनता दरबार में सुनीं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
चारधाम यात्रा के बेहतर प्रबंधन, वनाग्नि को रोकने और पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए- मुख्यमंत्री
