नैनीताल
बड़ी खबरः उत्तराखंड में यहां अधिकारी सहित दो छात्रों की डूबने से मौत, फॉल पर्यटकों के लिए बंद…

हल्द्वानीः उत्तराखंड में पर्यटन स्थलों पर जहां पर्यटकों का सैलाब उमड़ रहा है। गरमी से राहत के लिए लोग नदियों झरनों की तरफ रुख कर रहे है। वहीं लोगों के डूबने की खबरे आ रही है। हल्द्वानी में कॉर्बेट फॉल में नहाते हुए दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई। छात्रों की मौत के बाद वन विभाग ने कार्बेट वाटर फाल को पर्यटकों के लिए फिलहाल बंद कर दिया है। आज सोमवार को कार्बेट वाटर फाल को अग्रिम आदेश तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार द्रोण कॉलेज दिनेशपुर के 32 विद्यार्थियों का टूर नैनीताल घूमने आया था। लेकिन नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ उमडऩे से कालाढूंगी पुलिस द्वारा उनकी बस को नैनीताल नहीं जाने दिया गया। जिस पर छात्रों का ग्रुप कार्बेट फाल घूमने पहुंच गया। इस दौरान बताया जा रहा है कि दल में शामिल दो छात्र रिक्की मंडल व अभिजीत अधिकारी नहाने लग गए। इसी दौरान दोनों छात्र पानी के गहरे कुंड में डूब गए। रेस्क्यू अभियान के दौरान रुद्रपुर निवासी 20 वर्षीय छात्र रिक्की मंडल कार्बेट वाटर फाल में बेहोशी की हालत में मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel





