नैनीताल
Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, बाल विकास अधिकारी गंभीर घायल…
Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। अब हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। यहां काठगोदाम थाना क्षेत्र के रानीबाग के पास दो वाहनों की भीषण टक्कर के बीच नैनीताल जिले की बाल विकास अधिकारी रेनू मर्तोलिया और उनके पति घायल (Renu Martolia Scooty Accident) हो गए हैं। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसा बुधवार देर शाम हुआ। बताया जा रहा है कि बाल विकास अधिकारी रेनू मर्तोलिया आनंदा अपार्टमेंट में रहती हैं। बुधवार को वह अपने पति अखिल कृष्ण के साथ स्कूटी पर बाजार में किसी काम से आई थी। वापस लौटते समय रानीबाग के पास तेज रफ्तार कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में सीडीपीओ गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि पति को मामूली चोट आई।
वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती (Renu Martolia and Her Husband Admitted in Hospital) कराया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही कार को कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। फिलहाल, पूरे मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…






















Subscribe Our channel




