यूएसडीएमए और सीआरओपीसी के बीच साइन हुआ MoU, उत्तराखंड को मिलेगी बड़ी मदद... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

यूएसडीएमए और सीआरओपीसी के बीच साइन हुआ MoU, उत्तराखंड को मिलेगी बड़ी मदद…

उत्तराखंड

यूएसडीएमए और सीआरओपीसी के बीच साइन हुआ MoU, उत्तराखंड को मिलेगी बड़ी मदद…

देहरादून : उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं Climate Resilient Observing -System Promotion Council (CROPC) के मध्य शुक्रवार को सचिवालय में Lightning Detection & Arrestor के सम्बन्ध में समझौता ज्ञापन( MoU) किया गया। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग उत्तराखंड डॉ रंजीत कुमार सिन्हा तथा CROPC के चेयरमैन संजय श्रीवास्तव ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

इस समझौता ज्ञापन के माध्यम से यूएसडीएमए और सीआरओपीसी के बीच सहयोग का एक नया अध्याय आरम्भ होगा। विशेष रूप से, राज्य में आसमानी बिजली की पूर्व चेतावनी तंत्र को मजबूत करने के सम्बन्ध में इससे सहायता मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

उत्तराखंड में सिस्टम एकीकरण, आसमानी बिजली गिरने के हॉट स्पॉट के माइक्रो-ज़ोनेशन, बिजली के कंडक्टर और अवरोधकों की स्थापना के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान, लोगों और जानवरों के लिए सुरक्षित आश्रयों का निर्माण, प्रशिक्षण और जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना इस समझौता ज्ञापन के मुख्य सहयोग के बिंदु हैं।

यूएसडीएमए और सीआरओपीसी एक साथ काम करके इस समझौता ज्ञापन के उद्देश्यों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link