उत्तराखंड
Milk Price: आमजन को लगेगा महंगाई का झटका, फिर बढ़ाए गए दूध के दाम, देखें नए रेट….

Milk Price Hike: सुबह-सुबह आम आदमी को मंहगाई का बड़ा झटका लगा है। दूध के दामों में एक बार फिर बढोतरी हो गई है। अमूल के बाद अब मदर और आँचल डेरी ने भी दूध के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। मदर डेरी ने जहां 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। तो वहीं आंचल डेरी ने 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला लिया है। आइए जानते है दूध के नए रेट…
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। एक किलो दूध पर मदर डेयरी ने तीन रुपये बढ़ा दिए हैं। वहीं नैनीताल दुग्ध संघ ने भी दूध के दाम बढ़ाने के लिए बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। अगर दूध के दाम बढ़ते हैं तो आंचल का दूध भी 56 से 57 रुपये लीटर तक हो सकता है। आँचल डेरी की ये बढ़ी हुई कीमत 9 फरवरी से लागू हो सकती है। पिछले एक साल में दूध के दामों में काफी बढ़ोतरी हुई है। बार-बार दूध के दाम में हो रही बढ़ोतरी की वजह से आम जन की जेब पर काफी असर पड़ा है।
गौरतलब है कि इससे पहले गुजरात को ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड ने दूध का रेट बढ़ा दिया था। अमूल दूध का रेट 3 रुपये (Amul Milk Price Hike) बढ़ा दिया गया था। अब अमूल ताजा 500 ml की कीमत 27 रुपये होगी जबकि अमूल ताजा एक लीटर की कीमत 54 रुपये कर दी गई है। अमूल ताजा 2 लीटर पैक की कीमत अब 108 रुपये है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




