उत्तराखंड
Big Breking: उत्तराखंड में व्यापारी की गोली लगने से मौत, दो बहनों का इकलौता भाई था मृतक,मचा कोहराम…

काशीपुर: उत्तराखंड में सनसनसीखेज मामला उधमसिंह नगर जिले से सामने आया है। यहां काशीपुर में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पूर्व संगठन मंत्री निशु अरोरा पुत्र सुशील कुमार अरोरा की विवाह समारोह में गोली लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचे। इस मामले में पुलिस ने निशु अरोरा के दो दोस्तों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र के जसपुर खुर्द की है। यहां मोहल्ला घासमंडी निवासी निशु अरोरा अपने दोस्त पवन भल्ला के घर पर अपने अन्य दोस्त मोंटी अरोरा और पराग के साथ एक शादी समारोह में पंजाबी सभा जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी बैठकी के दौरान निशु का दोस्त पवन भल्ला अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग करने लगे। इस दौरान एक युवक के गोली जा लगी। आनन फानन में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि निशु दो बहनों का एक इकलौता भाई था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी हॉस्पिटल पहुंची।पुलिस घटना से संबंधित संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




