जाखणीधार क्षेत्र में मैक्स खाई में गिरी, दो लोगों की मौके पर ही मौत, एक घायल - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

जाखणीधार क्षेत्र में मैक्स खाई में गिरी, दो लोगों की मौके पर ही मौत, एक घायल

उत्तराखंड

जाखणीधार क्षेत्र में मैक्स खाई में गिरी, दो लोगों की मौके पर ही मौत, एक घायल

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो की मौत हो जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला आपदा परिचालन केंद्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जाखणीधार क्षेत्र में लामरीधार-पालकोट मार्ग पर एक मैक्स सवारी छोड़कर वापस निरालीधार जा रही थी, जिसमें तीन लोग सवार थे, अचानक लगभग 100 मीटर नीचे गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। राजस्व विभाग, पुलिस फोर्स, 108, स्वास्थ्य टीम, SDRF द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया गया।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या UK 09TA 0071 में चालक भीम सिंह पुत्र स्व. करण सिंह निवासी ग्राम पालकोट हिंडोलाखाल उम्र 47 वर्ष, हरीश मिस्त्री पुत्र खुनु मिस्त्री निवासी ग्राम सुनाली हिंडोलाखाल उम्र 34 वर्ष की मृत्यु हो गई तथा घायल बुद्धि प्रकाश पुत्र स्व. भोला दत्त बिजलवान निवासी ग्राम लोणता हिंडोलाखाल उम्र 51 वर्ष को उपचारार्थ सीएचसी हिंडोलाखाल ले जाया गया, घायल के बेक साइड में फ्रेक्चर है तथा श्रीनगर बेस हॉस्पिटल रैफर किया जा रहा है।

मृतकों के नाम व पता-
1-भीम सिंह स्वर्गीय करण सिंह उम्र 47 वर्ष, ग्राम पालकोट।
2-हरीश मिस्त्री सन ऑफ कोनो मिस्त्री ग्राम सुनाली हिंडोलाखाल।
घायल का नाम पता-
1-बुद्धि प्रकाश स्वर्गीय भोलादत्त, ग्राम लोणतर हिंडोलाखाल

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link