उत्तराखंड
Action: महाराज का एक्शन, हरकत में आये राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी…
देहरादून। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 121 (309) के किमी0 128.00 से किमी0 158.00 (बीरोंखाल से मझगांव) एवं किमी0 164.00 से किमी0 189.00 (थैलीसैण से सलोनधार) तक मार्ग के पुनः निर्माण एवं सुदृढीकरण कार्य की खराब गुणवत्ता संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज के निर्देश के बाद विभाग ने 10 मीटर तक डी.बी.एम. की सतह को उखाड़वा दिया है। शीघ्र ही उक्त स्थान पर निर्धारित मोटाई में डी.बी.एम. से पुनः रिलेईंग का कार्य कराया जाएगा।
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 121 (309) के किमी0 128.00 से किमी0 158.00 (बीरोंखाल से मझगांव) एवं किमी0 164.00 से किमी0 189.00 (थैलीसैण से सलोनधार) तक मार्ग के पुनः निर्माण एवं सुदृढीकरण का कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 121 (309) के किमी0 156(0-2) वह स्थान है जहां नमी होने के कारण धूप नहीं आने की वजह से डी.बी.एम. की सतह लगभग 10 मीटर तक उखड़ गई थी। ई.पी.सी. मोड के अंतर्गत निर्माण एवं सुदृढीकरण करने वाली संबंधित कंपनी पर इसकी जिम्मेदारी तय की गई।
महाराज ने बताया कि 10 मीटर तक उक्त सड़क को जेसीबी ब्रेको लोडर से स्क्रैप कर उखाड़ दिया गया है। अब इस स्थान पर निर्धारित मोटाई में डी.बी.एम. से पुनः रिलेईंग कार्य के आदेश दिए गए हैं जिस पर शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


