Big Breaking: लंबे समय का इंतजार हुआ खत्म, अभी-अभी उत्तराखंड में बीजेपी ने जारी की 59 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Big Breaking: लंबे समय का इंतजार हुआ खत्म, अभी-अभी उत्तराखंड में बीजेपी ने जारी की 59 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए…

उत्तराखंड

Big Breaking: लंबे समय का इंतजार हुआ खत्म, अभी-अभी उत्तराखंड में बीजेपी ने जारी की 59 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए…

देहरादूनः उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव  के लिए आज 59 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसके साथ ही लंबे समय का इंतजार भी खत्म हो गया है। इस लिस्ट में सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत राज्य के ज्यादातर कैबिनेट मंत्रियों के नाम शामिल हैं। 59 में 5 महिलाएं भी शामिल, बनिया 13, ब्राह्मण 15 शामिल है। देखिए लिस्ट..

1 पुरोला – दुर्गेश लाल
2 यमुनोत्री – केदार सिंह रावत
3 गंगोत्री – सुरेश चौहान
4 बद्रीनाथ – महेंद्र भट्ट
5- थराली – गोपाल राम टम्टा
6 -कर्णप्रयाग – अनिल नोटियाल
7 -केदारनाथ –
8-रुद्रप्रयाग – भरत चौधरी
9-घनसाली – शक्ति लाल शाह
10 -देवप्रयाग – विनोद कंडारी
11 -नरेन्द्र नगर – सुबोध उनियाल
12 -प्रतापनगर – विजय सिंह पँवार
13 -टिहरी –
14 -धनौल्टी – प्रीतम पंवार
15- चकराता – राम शरण नौटियाल
16- विकासनगर – मुन्ना सिंह
17 -सहसपुर –
18 – धर्मपुर – विनोद चमोली
19 -रायपुर उमेश शर्मा काऊ
20- राजपुर – खजान दास
21- कैंट – सविता कपूर
22 -मसूरी – गणेश जोशी
23 -डोईवाला –
24- ऋषिकेश – प्रेम चन्द्र अग्रवाल
25 -हरिद्वार – मदन कौशिक
26- भेल रानीपुर – आदेश चौहान
27- ज्वालापुर – सुरेश राठौर
28 -भगवानपुर – मास्टर सत्यपाल
29 झबरेड़ा –
30 -पिरान –
31 -रुड़की – प्रदीप बत्रा
32- खानपुर – रानी देवयानी
33 -मंगलौर – दिनेश पँवार
34 -लक्सर – संजय गुप्ता
35- हरिद्वार ग्रामीण – यतीश्वरानंद
36 यमकेश्वर – रेनू बिष्ट
37 पौड़ी – राजकुमार पोरी
38 -श्रीनगर – डॉ धन सिंह रावत
39 -चौबट्टाखाल – सतपाल महाराज

40 -लैंसडाउन – दिलीप रावत
41 -कोटद्वार –
42 धारचूला – धन सिंह धामी
43 -डीडीहाट – बिशन सिंह चुफाल
44 -पिथौरागढ़ – चंद्रा पंत
45 -गंगोलीहाट – फकीर राम टम्टा
46 -कपकोट – सुरेश गरिया
47- बागेश्वर – चंदन राम दास
48 -द्वाराहाट – अनिल शाही
49 -सल्ट – महेश जीना
50 -रानीखेत –
51 -सोमेश्वर – रेखा आर्य
52 -अल्मोड़ा – कैलाश शर्मा
53 -जागेश्वर –
54 -लोहाघाट – पूरण सिंह फर्त्याल
55 -चम्पावत – कैलास गहतोड़ी
56 लालकुआं –
57 -भीमताल – राम सिंह कैड़ा
58- नैनीताल – सरिता आर्या
59- हल्द्वानी –
60 कालाढूँगी – बंशीधर भगत
61 रामनगर – दिवान सिंह बिष्ट
62 -जसपुर – शैलेन्द्र मोहन सिंघल
63- काशीपुर – तिरलोक चीमा
64- बाजपुर – राजेश कुमार
65 -गदरपुर – अरविंद पांडेय
66 -रुद्रपुर –
67-किच्छा – राजेश शुक्ला
68- सितारगंज – सौरभ बहुगुणा
69 नानकमत्ता – डॉ प्रेम सिंह राणा
70 -खटीमा – पुष्कर सिंह धामी

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन के लिए बुधवार को नई दिल्ली में पार्टी की केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक हुई और बैठक में 70 सीटों पर प्रत्याशियों के चयन के लिए एक-एक कर चर्चा की गई। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करीब 12 सीटों पर अंतिम फैसला नहीं हो सका। वहीं संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद प्रदेश नेतृत्व ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ एक-एक सीट पर अलग-अलग चर्चा की, लेकिन फिर भी सहमति नहीं बन सकी। आज दोपहर में एक बार फिर लंबी चर्चा के बाद ये लिस्ट जारी की गई है।

बताया जा रहा है कि जिन सीटों पर अभी सहमति नहीं बन सकी है। पार्टी उन सीटों पर प्रत्याशी बाद में घोषित करेगी। इन ,सीटों पर प्रत्याशी घोषित होने में चार से पांच दिन का समय लग सकता है। इसके साथ ही पार्टी कांग्रेस की सूची का भी इंतजार कर रही है। क्योंकि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत को बर्खास्त करने के बाद कुछ सीटों पर समीकरण बदल सकते हैं।

 

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
6 Shares
Share via
Copy link