उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति विपिन सांघी, जानिए कौन है ये…
नैनीताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट (Uttarakhand Highcourt) को नए मुख्य न्यायाधीश मिल गए है। मंगलवार को न्यायमूर्ति विपिन सांघी (Justic Vipin Sanghi) ने मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली हैं। देहरादून राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह शपथ दिलाई है। आज शाम 6.15 बजे जस्टिस विपिन सांघी ने 12वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है।
जानिए कौन हैं न्यायमूर्ति विपिन सांघी
न्यायमूर्ति विपिन सांघी का जन्म 27 अक्टूबर 1961 को नागपुर में हुआ। साल 1965 में वो परिवार के साथ नागपुर से दिल्ली स्थानांतरित हो गए। दिल्ली में स्कूली शिक्षा प्राप्त की और साल 1980 में दिल्ली पब्लिक स्कूल से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने 1983 में दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी गणित(ऑनर्स)से स्नातक किया और उसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय की लॉ फैकल्टी से एलएलबी किया. इसी वर्ष उन्होंने एक वकील के रूप में दिल्ली बार काउंसिल में दाखिला लिया।
उत्तराखंड HC के मुख्य न्यायाधीश
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की कोलॉजियम ने 17 मई को दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज न्यायमूर्ति विपिन सांघी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की थी।इससे पहले न्यायमूर्ति अशोक देसाई, एचएस कपाड़िया, विकास श्रीधर शिरपुरकर, सीरियक जोसेफ, राजीव गुप्ता, विनोद गुप्ता, जेएस खेहर, बारिन घोष, केएम जोसेफ, रमेश रंगनाथन और राघवेंद्र सिंह चौहान मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम

















Subscribe Our channel


