उत्तराखंड
Big Breaking: पूर्व IAS रामविलास की न्यायिक हिरासत बढ़ी, 19 जुलाई तक रहेंगे जेल में…

देहरादूनः आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे निलंबित आईएएस अधिकारी रामविलास यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। रामविलास को कोर्ट ने दोबारा 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब आगामी 19 जुलाई तक रामविलास यादव देहरादून की सुद्दोवाला जेल में ही रहेंगे। बताया जा रहा है कि सही जवाब न देने के कारण है कि विजिलेंस ने कोर्ट ने ये ही पैरवी की कि रामविलास यादव को अभी जेल में रखा जाए, जिसे कोर्ट ने मान लिया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रामविलास यादव की पेशी विजिलेंस कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ही हुई। इससे पहले न्यायालय द्वारा मंगलवार को विजिलेंस ने रामविलास यादव को एक दिन की रिमांड पर लिया था। रामविलास यादव से करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई थी, हालांकि इस बार भी उन्होंने विजिलेंस को आय से अधिक संपत्ति के मामले में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिए थे।
गौरतलब है कि निलंबित आईएएस अधिकारी रामविलास यादव पर आरोप है कि उन्होंने आय से करीब 500 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की है। इसी प्रकरण पर उनकी पत्नी, बेटी को भी नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा गया था। अब तक रामविलास यादव से घंटों पूछताछ की जा चुकी है लेकिन उन्होंने विजिलेंस के प्रश्नों का उत्तर उचित तरह से नहीं दिया है जिससे असंतुष्ट विजिलेंस ने उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया और न्यायालय ने उन्हें 14 दिन में हिरासत में भेज दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




