उत्तराखंड
Job Update: उत्तराखंड में इस बैंक में निकली इन पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन, पढ़ें सैलरी सहित पूरी डिटेल्स…
उत्तराखंड में युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के द कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक में कई पदों पर भर्ती निकली है। बैंक द्वारा क्लर्क और कैशियर की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक युवा 22 जुलाई तक बैंक की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। आइए भर्ती से जुड़ी डिटेल्स जानते है।
मिली जानकारी के अनुसार कुर्मांचल बैंक द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर 40 सहायक जीडी-2 (क्लर्क/कैशियर) पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। उम्मीदवारों को भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की पढ़ाई पूरी करनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का कुशल ज्ञान होना चाहिए।
चयनित उम्मीदवारों को लगभग 27,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। इस भर्ती के लिए 21 से 35 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का चयन एक लिखित परीक्षा और उसके बाद अंतिम चयन के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार के द्वारा किया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए आप बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट में क्लिक कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


