उत्तराखंड
Big News: चुनाव के बाद पड़ेगी महंगाई की मार, जानिए क्या-क्या होगा मंहगा और क्यों…

देहरादूनः कोरोना काल से शुरू हुई महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। बढ़ती मंहगाई से आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है। सब्जी तेल हो या सिलेंडर हर चीज के बढ़ते दाम रूला रहे है। ऐसें में चुनाव के बाद फिर से मंहगाई बढ़ने की खबरे सामने आ रही है। रिपोर्टस की माने तो लागत और मार्जिन के दबाव से जूझ रहीं बिस्कुट, सौंदर्य उत्पाद और घरेलू उपकरण बनाने वाली कंपनियां जनवरी-मार्च तिमाही में कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं।
बता दें कि जहां गैस सिलेंडर भी 1,000 रुपये के करीब पहुंच गया है। सामान्य जनता का जीना मुश्किल होता जा रहा है। महंगाई ने आम इंसान को परेशान कर रखा है। गेहूं, चीनी और पाम तेल की कीमतों में तेजी जारी है। ऊर्जा विशेषज्ञों का कहना है कि कच्चे तेल में जारी तेजी अभी रुकने वाली नहीं है। शॉर्ट टर्म में कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को छू सकता है। यानी, कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों से महंगाई और बढ़ना तय है। आने वाले दिनों में घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल समेत तमाम पेट्रोलियम उत्पाद महंगे होंगे। यह जरूरी सामान की कीमत में बढ़ोतरी करने का भी काम करेंगे। इससे आम लोगों पर घर के बजट का बोझ बढ़ना तय है।
खे, कूलर और किचन अप्लायंसेज बनाने वाली कंपनियां अब महंगाई की भरपाई के लिए कंपनी कई उत्पादों के दाम बढ़ा चुकी है। हेल्थकेयर उत्पादों के दाम 10 फीसदी बढ़ाए गए हैं। इन उत्पादों में हनीटस, पुदीन हरा और च्यवनप्राश आदि शामिल हैं। लोरियल की स्थानीय इकाई ने कहा कि कमोडिटी की कीमतों में तेजी लगातार जारी है। इसका भार उपभोक्ताओं पर डालना जरूरी हो गया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




