उत्तराखंड
मियां मैजिक से भारत ने ओवल में रच दिया इतिहास, आखिरी दिन 35 रन नहीं बना सकी इंग्लैंड टीम
ओवल टेस्ट के आखिरी दिन टीम इंडिया ने इंग्लैंड टीम को 6 रन से हरा दिया। आखिरी विकेट के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा ने जोश टंग को क्लीन बोल्ड किया तो भारतीय टीम का जश्न देखते बन रहा था। ड्रेसिंग रूम में हेड कोच गौतम गंभीर समेत खिलाड़ी खुशी से उछल रहे थे। टेस्ट मैच में यह सबसे कम रनों के अंतर से भारत की जीत है। इसके साथ ही 5 मैचों की सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई।
आखिरी दिन इंग्लैंड को 35 रनों की जरूरत थी, जबकि उसके पास 4 विकेट बचे थे। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने कमाल की गेंदबाजी की और टीम इंडिया को जीत दिलाने में सबसे बड़े हीरो रहे। भारत ने आखिरी पारी में इंग्लैंड को 374 रनों का लक्ष्य दिया था। बता दें इससे पहले भारतीय टीम ने युवा शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड टीम को एजबेस्टन में हराया था, जबकि मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ रहा था।
बता दें कि इंग्लैंड की और से 09 विकेट गिरने के बाद चोटिल क्रिस वोक्स एक हाथ से बैटिंग करने मैदान पर पहुंच गए। यहां दृश्य ऋषभ पंत की तरह ही था, जो पिछले मुकाबले में लंगड़ाते हुए मैदान पर आए थे और हाफ सेंचुरी ठोकी थी। लेकिन गस एटकिंसन को सिराज ने आउट किया इसके बाद भारतीय टीम जीत के जश्न में डूब गई। मोहम्मद सिराज ने दूसरी पारी में 5 तो प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट झटके, एक विकेट आकाश दीप के नाम रहा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति की…

















Subscribe Our channel



