मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराजा अग्रसेन अग्रवाल आश्रम ट्रस्ट के नव निर्मित भवन का शुभारम्भ किया - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराजा अग्रसेन अग्रवाल आश्रम ट्रस्ट के नव निर्मित भवन का शुभारम्भ किया

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराजा अग्रसेन अग्रवाल आश्रम ट्रस्ट के नव निर्मित भवन का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरिद्वार में महाराजा अग्रसेन अग्रवाल आश्रम ट्रस्ट के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में प्रतिभाग कर महाराजा अग्रसेन अग्रवाल आश्रम ट्रस्ट के नव निर्मित भवन का शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा एवं समर्पण के प्रतीक महाराजा अग्रसेन को नमन करते हुए सभी को महाराजा अग्रसेन अग्रवाल आश्रम ट्रस्ट के 50 वर्ष की गौरवपूर्ण यात्रा पूरी करने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा अग्रवाल आश्रम ट्रस्ट द्वारा पिछले 50 वर्षों से समाज सेवा, धार्मिक जागरण, सांस्कृतिक संरक्षण, मानव कल्याण से जुड़े कार्यों को समर्पित भाव से किया जा रहा है। उन्होंने कहा जिस भवन का आज लोकार्पण हुआ उसके भव्य घाट आध्यात्मिक साधना का प्रमुख केंद्र बनेंगे एवं सामाजिक एकता को दर्शाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता पर किसी भी प्रकार की कोई आँच नहीं आने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये ट्रस्ट हरिद्वार के साथ वृंदावन में भी अत्याधुनिक भवन और सत्संग हॉल का सफल संचालन कर रहा है।

अनेक लोग ट्रस्ट के संचालन में अपना योगदान दे रहे हैं, साथ ही अयोध्या में भी ट्रस्ट द्वारा आधुनिक सुविधाओं से युक्त आश्रम का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि महाराजा अग्रसेन भारतीय समाज के ऐसे आदर्श नायक थे, जिनका संपूर्ण जीवन जन सेवा, सत्कर्म और समाज कल्याण के लिए समर्पित रहा है, उन्होंने सदैव समाज के हित को प्राथमिकता देते हुए जनकल्याण के लिए कार्य किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ’’एक पेड़ मां के नाम’’ के अंतर्गत पौधारोपण किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने एक ईंटदृएक रुपया का जो मंत्र दिया था, वह आर्थिक सहयोग का प्रतीक एवं सामाजिक एकता, समानता, सामूहिक उत्तर दायित्व, समरसता का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा महाराज के आदर्शों को आधार बनाकर अग्रवाल समाज ने सदैव इसी निष्ठा व प्रतिबद्धता के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अग्रवाल समाज ने कोविड महामारी, केदारनाथ त्रासदी, एवं हर विपरीत समय में आगे बढ़कर सेवा का काम किया है।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगोत्री धाम से “स्वच्छता” और “एक पेड़ मां के नाम” का संदेश

उन्होंने कहा अन्य देशों के मुकाबले भारत ने सबसे पहले कोविड महामारी पर नियंत्रण पाया। जहां पर जैसी आवश्यकता थी, उन आवश्यकताओं की पूर्ति की गई। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दो-दो स्वदेशी वैक्सीन बनाई गई और दुनिया के पिछड़े देशों को वैक्सीन दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में कई कार्य किए जा रहा हैं। वोकल फॉर लोकल, मेक इन इंडिया इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसी अनेक पहलो के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: देहरादून के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में पंजीकरण 18 जून तक कर सकेंगे

प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने राज्य में अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं और नीतियों को सफलतापूर्वक लागू किया है, जिससे राज्य का समग्र विकास सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि आज हमारा राज्य इज़ ऑफ डूइंग बिजनेस में अचीवर्स तथा स्टार्टअप रैंकिंग में लीडर्स की श्रेणी में आया है।

इस दौरान सासंद सोनीपत सतपाल ब्रह्मचारी, महापौर किरण जैसल, महाराजा अग्रसेन आश्रम ट्रस्ट के प्रधान गणपत लाल गोयल, महामंत्री दिवान चंद गुप्ता, कुलपति महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी डॉ नन्द किशोर गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, विधायक आदेश चौहान, जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

Popular Post

Recent Posts

To Top
0 Shares
Share via
Copy link