मानसून सत्र को देखते हुए जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने किया जिला आपदा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

मानसून सत्र को देखते हुए जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने किया जिला आपदा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण

उत्तराखंड

मानसून सत्र को देखते हुए जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने किया जिला आपदा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण

मानसून काल के दृष्टिगत जनपद में संभावित आपदा से प्रभावी रूप से निपटने की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने गुरुवार को जिला आपदा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम में तैनात कार्मिकों की उपस्थिति, संचार उपकरणों की कार्यक्षमता, रजिस्टर संधारण, कॉल रिस्पॉन्स प्रणाली आदि का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आपदा नियंत्रण कक्ष 24×7 क्रियाशील रहना चाहिए। कंट्रोल रूम में आने वाली प्रत्येक सूचना का समयबद्ध संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित विभागों तक तुरन्त संप्रेषण किया जाए। उन्होंने कहा कि रात्रि ड्यूटी में तैनात कर्मियों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर उत्तरदायित्व निर्धारित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कंट्रोल रूम में रखे वायरलेस सेट, सैटेलाइट फोन, हाई फ्रीक्वेंसी रेडियो, सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम तथा अन्य संचार उपकरणों की कार्यशीलता की जानकारी ली और आपात स्थिति में सभी साधनों की सक्रियता बनाए रखने को कहा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विकास खण्डों तथा संवेदनशील ग्रामों से प्राप्त सूचनाओं का रजिस्टर में स्पष्ट रूप से अंकन करने के साथ साथ उनका डिजिटल डेटा भी अंकित किया जाए। इसके अतिरिक्त कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन की बेसिक ट्रेनिंग तथा समय-समय पर स्कूलों आदि में मॉक ड्रिल कराने तथा पत्थर गिरने व भूस्खलन संभावित संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हीकरण कर उक्त स्थलों में चेतावनी बोर्ड आदि लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें 👉  यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

उन्होंने बताया कि जनपद रुद्रप्रयाग एक आपदा संवेदनशील क्षेत्र है, जहाँ मानसून काल में भूस्खलन, सड़क बंदी, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में कंट्रोल रूम तत्काल प्रभाव से आम जनमानस को सूचित करने हेतु चेतावनी अग्रसारित करना सुनिश्चित करें जिससे जनहानि से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए लगातार सतर्कता और संवेदनशीलता बनाए रखने की अपील की।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement

Recent Posts

Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link