उत्तराखंड
BREAKING: 11 मार्च को होगी धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, हो सकते है बड़े फैसले…
उत्तराखंड में हाल ही में कैबिनेट की बड़ी बैठक हुई है। जिसमें धामी सरकार ने बड़े फैसले लिए। एक बार फिर लोकसभा चुनाव आचार संहिता लगने से पूर्व धामी कैबिनेट की बैठक होने जारी है। ये बैठक 11 मार्च को प्रस्तावित की गई है। जिसमें कई बड़े फैसले हो सकते है। सबकी निगाहें अब इस बैठक पर टिक गई है।
मिली जानकारी के अनुसार धामी मंत्रिमण्डल की आगामी बैठक दिनांक 11 मार्च, 2024 को 11:30 बजे पूर्वाहन सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली सभागार (पंचम तल), देहरादून में होगी। ये बैठक सीएम धामी की अध्यक्षता में होगी। जिसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए धामी कैबिनेट की ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इस बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते है। मार्च माह की ये दूसरी कैबिनेट बैठक होगी।
बताया जा रहा है कि सीएम धामी ने सचिवालय में उत्तराखण्ड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड (यू.आई.आई.डी.बी.) की दूसरी बैठक में सेवा क्षेत्र नीति लागू करने के लिए प्रस्ताव आगामी कैबिनेट में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यों में तेजी लाने, नीतिगत मामलों को छोडकर शेष विषयों पर विभागीय स्तर पर निर्णय लेकर कार्यों का त्वरित निस्तारण करने के भी निर्देश दिए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


