उत्तराखंड
धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज, भर्ती परीक्षाओं सहित हो सकते हैं कई बड़े फैसले…

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक आज शाम को आयोजित होगी। बैठक में प्रदेश में चल रहे पेपर लीक विवाद के बीच सरकार समूह-ग की भर्ती परीक्षाओं को लेकर अहम फैसला ले सकती है। आज शुक्रवार को शाम साढ़े चार बजे सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी।
इसमें समूह-ग की भर्ती परीक्षाओं का प्रस्ताव आ सकता है। मुख्यमंत्री धामी पहले ही इसके बारे में बता चुके हैं कि सरकार अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अटकी हुई करीब आठ भर्ती परीक्षाओं को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग व अन्य भर्ती संस्थाओं से करा सकती है। इसके अलावा भू-कानून पर समिति की सिफारिशों को कैबिनेट के समक्ष रखा जा सकता है।
कैबिनेट बैठक में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए लॉजिस्टिक पॉलिसी और उत्पादों के जीआई टैग के लिए बोर्ड के गठन का प्रस्ताव भी कैबिनेट बैठक में रखने की संभावना है। बैठक में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में भर्ती परीक्षा घोटाले की जांच क़ो लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच के आदेश भी दिए जा सकते हैं।
इसके अलावा प्रदेश के शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य के पदों में भर्ती का फार्मूला तय किया जा सकता है जिसमे प्रमोशन और सीधी भर्ती क़ो लेकर क्या फैसला होना है इसपर कैबिनेट की मोहर लग सकती है। राज्य मंत्रिमंडल की पिछली बैठक 24 अगस्त को हुई थी। इस बीच आयोग में भर्ती परीक्षा में घपले और विधानसभा में नियुक्तियों को लेकर विवाद गहरा चुका है। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिए जा सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




