उत्तराखंड
स्टॉप लाइन का कार्य पूर्ण, राजपुर रोड में डिवाइडर का नवीनीकरण कार्य गतिमान…
देहरादून: जनपद में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में सड़क सुधारीकरण, स्पीड ब्रेकर एवं ज़ेबरा क्रॉसिंग, डिवाइडर का कार्य तेजी से गतिमान है।
जिलाधिकारी स्वयं सड़क सुरक्षा कार्यों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं । आईएमए, चोरखाला स्टॉप लाइन, अन्य स्थलों पर कार्य पूर्ण करने सहित राजपुर रोड में डिवाइडर का नवीनीकरण कार्य गतिमान है। उप जिलाधिकारी/नोडल अधिकारी कुमकुम जोशी ने स्वयं मौके पर कार्यों में तेजी लाते हुए, कौलागढ़ रोड, चकराता रोड, ओएनजीसी कॉलोनी रोड,विजय कॉलोनी रोड, आईएमए आदि स्थलों पर जेब्रा क्रॉसिंग एवं स्टॉप लाइन का कार्य किया गया।
जबकि राजपुर रोड में पुरानी जिर्णशीर्ण डिवाइड को हटाकर नई डिवाइड लगाने का कार्य योजना स्तर पर जारी है। निर्देशों के अनुपालन में सड़क सुरक्षा के कार्यों को युद्ध स्तर पर मानक के अनुरूप पूर्ण किया जा रहा हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


