Himachal Election Results: कांग्रेस की जीत का शिमला से लेकर दून तक जश्न, कहा- BJP के अंत की शुरूआत... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Himachal Election Results: कांग्रेस की जीत का शिमला से लेकर दून तक जश्न, कहा- BJP के अंत की शुरूआत…

उत्तराखंड

Himachal Election Results: कांग्रेस की जीत का शिमला से लेकर दून तक जश्न, कहा- BJP के अंत की शुरूआत…

Himachal Election Results: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 29 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। पार्टी की इस जीत का जश्न शिमला से लेकर दिल्ली तो दिल्ली से लेकर देहरादून तक  देखने को मिल रहा है। देहरादून के कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेसी नाचते-आतिशबाजी करते  नजर आए तो वहीं उन्होंने इसे बीजेपी के अंत की शुरूआत कहा है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के अब तक कुल 52 सीटों के फाइनल नतीजे आ गए हैं। इसमें कांग्रेस पार्टी अभी 7 सीटों पर बढत बनाए है, जबकि 32 सीट जीत चुकी है। भाजपा 9 सीट पर आगे है और 17 सीट जीत चुकी है। 3 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीत चुके हैं। वहीं नतीजों के बाद देहरादून के कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता आतिशबाजी कर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मना रहे है।

पार्टी की जीत पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए इसे हिमाचल की जनता की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के पोस्टर बॉय केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आते हैं, उस राज्य में कांग्रेस पार्टी ने अपनी जीत दर्ज कराई है।

उन्होंने कहा कि इस समय कांग्रेस की लहर समूचे देश में है। इस जीत का सबसे बड़ा कारण राहुल गांधी की जुबान का पक्का होना है। जिन दो राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां राहुल गांधी ने ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू कराया। राहुल गांधी के इसी संदेश को प्रियंका गांधी ने हिमाचल की जनता तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस का राज होगा वहां पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link