उत्तराखंड
Uttarakhand News: हरीश रावत ने इस मामले में उठाई आवाज, बोले-कैसा घोर कलयुग है भाजपा के राज में…?
Uttarakhand News: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर हुई कार्रवाई के बाद उत्तराखंड कांग्रेस के नेता आंदोलन की राह पर हैं। देशभर में कांग्रेस पार्टी जगह-जगह सत्याग्रह कर विरोध जता रही है। वहीं उत्तराखंड में भी राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर विरोध-प्रदर्शन जारी है। जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोक जोंक हुई है तो वहीं उन्हें हिरासत में भी लिया गया। इस सबके बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की भी प्रतिक्रिया आई है। हरदा ने अपने अंगाज में फिर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।
हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है कि कैसा घोर कलयुग है भाजपा के राज में ? गांधी जी की प्रतिमा के पास सत्याग्रह करने भी रोक, धारा 144, हरिद्वार के अंदर BHEL स्थित गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की मूर्ति के सामने जब कांग्रेसजन सत्याग्रह करने के लिए पहुंचे और मूर्ति की सफाई आदि करने लगे और नीचे स्थान को साफ करने लगे तो जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सहित कांग्रेस जनों को गिरफ्तार करके पुलिस लाईन ले जाया गया।
उन्होंने आगे लिखा कि सत्याग्रह को विफल करने के लिए पार्क को चारों तरफ से पुलिस से घिरवा दिया गया। मैं कांग्रेस जनों को बधाई देता हूं उन्होंने सैकड़ों की संख्या में पुलिस लाईन पहुंचकर के ही सत्याग्रह को आगे बढ़ाया। यह सत्याग्रह है, सत्यमेव जयते! सत्य की जीत होगी, सत्य राहुल गांधी के साथ है, सत्य कांग्रेस के साथ है, सत्य भारत के साथ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel


