हरिद्वार
Big Breaking: उत्तराखंड के इस अस्पताल में दिन दहाड़ें बदमाशों ने युवक को चाकू से गोदा, मचा हड़कंप…
रुड़की: उत्तराखंड में बदमाशों के हौसले बुलंद है। पुलिस की नाक के नीचे बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे है। बड़ी खबर रुड़की के मंगलौर क्षेत्र से आ रहे है। यहां प्राइवेट हॉस्पिटल में लूटपाट की घटना को अंजाम देने आए तीन बदमाशों ने हॉस्पिटल संचालक के रिश्तेदार पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिससे मौके पर चीख- पुकार मच गई। शोर सुन मौके पर पहुंची भीड़ को देख बदमाश फरार हो गए है। वहीं घायल युवक का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। दिन दहाड़े हॉस्पिटल में हुई इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वहींं घटना से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे है। आखिरकार कैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में बदमाश लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे हैं और आसानी से फरार हो जाते हैं ?

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…






















Subscribe Our channel


