हरिद्वार
शर्मनाकः हैवानियत की हदें पार, उत्तराखंड की 10वीं की छात्रा से चार युवकों ने किया गैंगरेप…

हरिद्वार। उत्तराखंड में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। दिल दहला देने वाली खबर हरिद्वार से आ रही है। यहां जिले के ज्वालापुर क्षेत्र से लापता हुई किशोरी के साथ मेरठ में गैंगरेप की खबर आई है। बताया जा रहा है कि छात्रा को बहला फुसला कर काम का लालच देकर युवक अपने साथ ले गए । जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया, मामले का पता तब चला जब किशोरी किसी तरह वहां से निकली। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ज्वालापुर क्षेत्र से मां की डांट से नाराज होकर 10वीं की छात्रा बिना बताए घर से चली गई थी। लेकिन सहारनपुर से मेरठ जाने के दौरान वह आरोपितों के जाल में फंस गई। पेशे से गन्ना छीलने वाले दिहाड़ी मजदूर मेरठ में कार्य के लिए जा रहे थे, उन्हें ही किशोरी बस में मिली थी। किशोरी को अकेली पाकर वह उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए थे, जहां तीनों के अलावा उनके ठेकेदार ने भी दुष्कर्म किया था। वहीं इधर पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन छात्रा का पता नहीं चल सका था। करीब 20 दिन बाद लापता छात्रा नाटकीय घटनाक्रम के तहत रोडवेज बस स्टैंड पर अपने एक रिश्तेदार को मिली थी।
पुलिस ने पहले तो किशोरी से बातचीत नहीं की थी, लेकिन बाद में आपबीती सुनाते हुए उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी दी थी।किशोरी ने अपनी आपबीति सुनाते हुए बताय कि सहारनपुर से मेरठ जाते समय रोडवेज बस में उसे तीन युवक मिले थे, वह उनके साथ मेरठ चली गई थी। जहां युवकों ने अपने एक अन्य साथी के साथ उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया था। यह जानकारी स्वजन ने पुलिस को दी थी, जिसके बाद से पुलिस आरोपितों तक पहुंचने में जुटी थी। आरोपियों की पहचान अब्दुल कादिर, इसरार, ठेकेदार अहसान व नदीम निवासी नथमलपुर चिलकाना सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel






