हरिद्वार
दुःखदः दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय पॉलिटेक्निक छात्र की मौत, छुट्टी पर आया था घर…

रुड़की:उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। तेज रफ्तार कई लोगों के घर उजाड़ रही है। हरिद्वार के रुड़की में सड़क हादसे में 19 वर्षीय बाइक सवार पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रुड़की के खंजरपुर गांव में घरेलू गैस सिलेंडर लेकर आ रहे बाइक सवार युवकों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए। हादसे के दौरान 19 वर्षीय की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अरुण काशीपुर में पॉलिटेक्निक का छात्र है। हाल ही में छुट्टी पर घर आया था, जहां हादसे में उसकी मौत हो गई। अरुण की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ । जबकि दूसरे युवक को हल्की चोटें आई हैं। युवक की मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel







