हरिद्वार
Big Breaking: उत्तराखंड में रिश्तों का कत्ल, प्यार में अंधी बेटी ने पिता को उतारा मौत के घाट…
हरिद्वार: उत्तराखंड में एक कलयुगी बेटी ने रिश्तों का कत्ल कर दिया है। युवती पर प्यार का भूत ऐसा सवार हुआ कि उसने अपने ही पिता को रास्ते से हटा दिया। सुन कर आप हैरान तो होंगे लेकिन ये वारदात हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र की है। युवती ने प्रेमी संग मिलकर पिता को बेहरमी से मौत के घाट उतार दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आज कोर्ट ने दोनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुना दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मृतक के नौकर रामकिशोर और उसकी बेटी के बीच में लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उनके बीच में रोड़ा बना हुआ था। ऐसे में बेटी पर प्यार का भूत ऐसा चढ़ा कि बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी। मृतक का शव खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । मामले में कोर्ट ने अब आरोपी बेटी को पुलिस ने आजीवन कारावास के साथ ही 20 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है, साथ ही हत्यारे प्रेमी को भी आजीवन कारावास एवं 45 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है।
गौरतलब है कि मामला पथरी थाना क्षेत्र का है। 8 मार्च 2018 को ग्राम जियापोता निवासी पवन ने पथरी थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसका भाई प्रमोद 26 फरवरी को अपने खेत में मृत पाया गया। तबसे पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। मामले में आज कोर्ट ने फैसला सुना दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel







