हरिद्वार
Uttarakhand News: जंगल में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, बोर्ड परीक्षा में नहीं दी गई थी एंट्री…
Uttarakhand News: हरिद्वार से एक निराश करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक छात्र का शव बरामद किया गया है। बता दें कि शव रुड़की के कलियर थाना क्षेत्र में मिला था।
शव की शिनाख्त गुरमीत 18 वर्ष निवासी यूपी के रूप में हुई है। गुरमीत यूपी के नियामू चरथावल गांव का निवासी हैं। गुरमीत पिरान कलियर थाना क्षेत्र के हद्दीपुर गांव स्थित एक इंटर कॉलेज में इंटर की परीक्षा देने के उद्देश्य से आया था।
मिली जानकारी अनुसार गुरमीत परीक्षा केन्द्र में बहुत देर से पहुंचा था। जिसके चलते उसे परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया। और इसके बाद छात्र वहां से चला गया। गुरमीत परीक्षा स्थल से अपने घर नहीं गया था। और जब देर तक वह घर नहीं आया तो युवक के परिजन चिंतित होने लगे और गुरमीत की खोज में जुट गए।
बुधवार को जंगल क्षेत्र में रांगढ़वाला गांव स्थित बिजली घर के समीप युवक कि लाश मिली। जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। सुचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल में पहुंचीं। और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि छात्र की लाश संदिग्ध हालत में पाई गई। शुरुआती मामला खुदकुशी का नजर आ रहा है लेकिन छानबीन अभी जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कि कार्रवाई कि जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम






















Subscribe Our channel




