हरिद्वार
Breaking: उत्तराखंड में यहां SSP कार्यालय में हाथियों जमकर मचाया उत्पात, की तोड़फोड़…

हरिद्वार: उत्तराखंड में हाथियों का आतंक देखने को मिल रहा है। धर्मनगरी हरिद्वार में हाथी लगातार आबादी में घुस रहे है। इस बार हाथियों के झुंड ने एसएसपी कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ मचाई है। दो से तीन हाथी पहले तो एसएसपी कार्यालय के बाहर चहलकदमी करते रहे। इसके बाद कार्यालय की दीवार से सटे पीपल के पेड़ के पत्ते और छाल खाई। हाथी इतने में ही नहीं रुके, इसके बाद उन्होंने पेड़ को जड़ से उखाड़ दिया और दीवार ढहा दी।
गौरतलब है कि हरिद्वार का बहुत बड़ा हिस्सा हरिद्वार राजाजी नेशनल पार्क की सीमा से लगा होने के कारण आए दिन जंगली जानवर रिहायशी क्षेत्रों में आते रहते हैं। इससे अक्सर वन्य जीव और मानव टकराव की स्थिति बन जाती है। बताया जा रहा है कि हाथी अक्सर पार्क की सीमा से निकलकर एसएसपी कार्यालय और उसके आसपास के क्षेत्रों में दिखाई देते हैं। हाथियों के आबादी में घुसने का ये सिलसिला नया नहीं है। अभी दो दिन पहले भी हाथियों का एक झुंड जगजीतपुर में मातृ सदन आश्रम के पास आबादी में घुस आया था। वन विभाग लगातार जंगली जानवरों को रोकने के लाख दावे करता है लेकिन फिर भी ये जानवर आबादी में घुस रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel




