हरिद्वार
Big News: चुनाव से पहले उत्तराखंड में BJP को लगा बड़ा झटका, 14 पार्षदों ने दिया इस्तीफा…
हरिद्वार: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 की तारीख का ऐलान हो गया है। वहीं चुनाव से पहले ही बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। हरिद्वार जिले के रुड़की नगर निगम क्षेत्र में बीजेपी के 14 पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया है। बागी पार्षदों ने प्रेस कॉन्फेंस कर खुद ये जानकारी दी है। इस्तीफा देने वाले पार्षदों ने बताया कि उनके क्षेत्र में विकास कार्य नही कराए जा रहे है, जिससे नाराज़ होकर बीजेपी के 29 में 14 पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नगर निगम रुड़की की बोर्ड बैठक में दो दिनों पहले काफी हंगामा हुआ था। इस्तीफा देने वाला पार्षदों को कहना है कि जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता के प्रति उनकी जवाबदेही है, लेकिन वे अपने क्षेत्र में विकास कार्य नहीं करा पाए। जो प्रस्ताव उन्होंने बोर्ड बैठक में रखे थे, उन्हें कुछ बीजेपी के पार्षदों ने कांग्रेस और बीएसपी के पार्षदों के साथ मिलकर गिरा दिए, जिससे क्षेत्र का विकास अवरुद्ध हुआ है। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है। बीजेपी के सभी 14 पार्षदों ने पार्टी के जिलाध्यक्ष को सामुहिक त्यागपत्र सौंपा हैं।
बीजेपी से सामूहिक रूप से इस्तीफा देने वालों में पार्षद डॉ नवनीत शर्मा, सचिन चौधरी, अंकित चौधरी, राजेश देवी, पूनम प्रधान, मंजू भारती, विनीता रावत, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, संजीव राय टोनी, अनूप राणा, शक्ति राणा, सपना धारीवाल, देवकी जोशी और राजेश्वरी कश्यप शामिल है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम






















Subscribe Our channel




