हरिद्वार
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां बीच सड़क पर युवकों ने दोस्त को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट…
रुड़की: धर्मनगरी हरिद्वार से सटे रुड़की से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां कुछ दोस्तों ने दोस्ती को शर्मसार करते हुए अपने ही 19 साल के दोस्त को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। जिससे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। तो वहीं परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है। मामले में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवक को पैसों के लिए उसके दोस्तों ने उसे बेहरमी से पीट-पीटकर कर अधमरा कर दिया। स्थानीय लोगों ने युवक को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मंगलौर कस्बे के मलान पुरा मौहल्ले में वक़्त अफरा तफरी मच गई । बीच सड़क पर ही कुछ लोगों ने मंगलौर निवासी 19 साल के जीशान की पिटाई की और पीट पीट के अधमरा कर दिया। जवान युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…
सभी जाबाजों ने अपने साहस,धैर्य और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट परिचय दिया:CM
सीएम धामी से इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड आयोजकों की भेंट…
चारधाम यात्रा 2026 के लिए सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान सुरक्षा-सुविधा पर विशेष फोकस…






















Subscribe Our channel






