हरिद्वार
Big Breaking: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे का शिकार हुए चार सगे बहन-भाई, 18 साल के बेटे की मौत से मचा कोहराम…
रुड़की: हरिद्वार में हर दिन दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। रुड़की में आज (शनिवार) बाइक सवार युवक टेंपो की चपेट में आ गए। इस हादसे में जहां एक की युवक की मौत पर ही मौत हो गई। जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया।हादसा के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस टेंपो चालक को तलाश कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रुड़की में कलियर थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी इनाम (18) अपने तीन छोटे भाइयों के साथ बाइक से रामपुर के मदरसे में जा रहा था। तभी मेहवड़ पुल के पास बाइक की टक्कर सामने से आ रहे टेंपो से हो गई। हादसे में इनाम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन छोटे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल, पुलिस ने इनाम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। वहीं आरोपी चालक फरार चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…






















Subscribe Our channel




