हरिद्वार
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां दिनदहाड़े मां और युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालात गंभीर…

रुड़की: उत्तराखंड में बदमाश बेखौफ होते जा रहे हैं।रूड़की कही न कही बदमाशो का गढ़ बन रही है। यहां मंगलौर से सनसनी खेज मामला सामने आया है। दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने मां को दवाई दिलवा कर बाइक से घर लौट रहे एक युवक पर अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। जिसमें युवक और उसकी मां को गोली लगने से वे घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर विरोध दर्ज कराया है। आक्रोशित ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मुंडलाना गांव निवासी एक महिला अपने 22 वर्षीय बेटे को दवाई दिलाकर मंगलौर से लौट रही थी। तभी रास्ते में बाइक सवार 4 युवकों ने दोनों को घेर लिया और उनके ऊपर फायरिंग कर दी। हमले में रिजवान तो बच गया लेकिन गोली महिला के पैर में लग गई। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। महिला के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया गया है कि रिजवान का इन युवकों के साथ पुराना विवाद चल रहा है। बाइक सवार युवकों ने तमंचा निकालकर रिजवान के ऊपर फायरिंग करनी शुरू कर दी। वहीं युवक फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना स्थल का मौका मुआयना किया गया है। वहीं घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel




