हरिद्वार
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मिला क्षत-विक्षत शव, नहीं हो पा रही शिनाख्त…

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार से सनसनीखेज घटना सामने आ रही है। आज सोमवार को इंडस्ट्रियल एरिया बाईपास मार्ग पर एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत हालात में शव पेड़ पर लटका मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंडस्ट्रियल एरिया बाईपास रोड में ट्रू वैल्यू शोरूम के सामने पीर बाबा को जाने वाले गधेरे के पास जंगल में झाड़ियों के बीच एक पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका एक शव सड़ी गली अवस्था में बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना से क्षेत्र में जहां हड़कंप मचा हुआ है वहीं शव करीब करीब 3 से 4 हफ्ते पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस नियमानुसार पंचनामा एवं शिनाख्त की कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र करीब 60 साल है। उसने सफेद रंग का कुर्ता एवं पाजामा पहना है। अभी अन्य कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel




