हरिद्वार
Accident: उत्तराखंड में यहां दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत, चाचा घायल, मचा कोहराम…
Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। दर्दनाक हादसे की खबर हरिद्वार से आ रही है। यहां रुड़की में झबरेड़ा थाना क्षेत्र मे चाचा भतीजा दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। हादसे में 17 वर्षीय भतीजे की मौत हो गई है। तो वहीं चाचा की हालत नाजुक बनी हुई है। बेटे की मौत से परिवार सदमे में है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार युवक बीते शाम अपने चाचा के साथ घर से निकला तो झबरेडी कलां गांव में बाइक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक मकान की दीवार से टकरा गई। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची झबरेड़ा थाना पुलिस ने शव कब्जे में लिया है।
बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान सहारनपुर निवासी 17 वर्षीय राजन उर्फ सौरभ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक झबरेडी में अपने पिता के साथ पेंट पुताई का काम करता था। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन सदमें में है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…






















Subscribe Our channel



