Big News: हरक सिंह रावत कल अनुकृति गुसाईं संग थाम सकते है कांग्रेस का हाथ, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Big News: हरक सिंह रावत कल अनुकृति गुसाईं संग थाम सकते है कांग्रेस का हाथ, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव…

उत्तराखंड

Big News: हरक सिंह रावत कल अनुकृति गुसाईं संग थाम सकते है कांग्रेस का हाथ, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव…

देहरादून: उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं में है। जहां उनके दिल्ली में कांग्रेस में बीजेपी ने हरक सिंह रावत को 6 साल के लिए बर्खास्त कर दिया है। वहीं खबर है कि वह कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। हरक और सोनिया की मुलाकात की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हरक के साथ 4 विधायक की घर वापसी हो सकती है। डोईवाला से हरक सिंह चुनाव लड़ सकते हैं। हरक की बहू अनुकृति गुसांईं को लैंसडाउन से कांग्रेस टिकट मिलने की खबर है।

आपको बता दें कि हरक सिंह रावत का दिल्ली जाना इस चर्चा की वजह बन रहा है। हरक सिंह को लेकर पिछले लंबे समय से चल रही कयासबाजी पर कल विराम लग जायेगा।

गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत आज शाम दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ कुछ विधायकों के भी होने की खबर है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि कल हरक सिंह रावत और उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं रावत कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी में हरक सिंह रावत अपने साथ अपने पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं रावत के लिए भी टिकट मांग रहे थे।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
5 Shares
Share via
Copy link