उत्तराखंड
Good News: पीएम मोदी ने उत्तराखंड को दी करोड़ों की सौगात, जानें कहां क्या होगा निर्माण…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखण्ड को करोंड़ो की सौगात दी गई है। पीएम मोदी ने प्रदेश के लिए करोड़ो की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया गया है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के राजकोट में अपने दौरे के दौरान देशभर में ₹11,391.79 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण/शिलान्यास किया। जिसमें उत्तराखंड को भी सौगात मिली है। आइए जानते है प्रदेश में क्या होंगे निर्माण कार्य…
मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने राज्य में ₹ 37.13 करोड़ लागत की स्वास्थ्य परियोजनाएं का भी राजकोट से वर्चुअल शिलान्यास/लोकार्पण किया गया। इनमें खाद्य सुरक्षा अवसंरचना की 02 इकाइयां, प्रधानमंत्री आयुष्मान हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की 06 इकाइयां और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की दो परियोजनाएं शामिल हैं।
प्रधानमंत्री द्वारा राजकोट से वर्चुअल माध्यम से उत्तराखण्ड के 08 परियोजनाओं प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत जनपद उत्तरकाशी के पुरोला, नैनीताल के भवाली, रुद्रप्रयाग के जखोली, बागेश्वर के कपकोट, चंपावत के बाराकोट में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का लोकार्पण किया गया।
एन.एच.एम के अंतर्गत शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिद्वार का लोकार्पण किया गया। PM-ABHIM के अंतर्गत जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक एवं एन.एच.एम. के अंतर्गत उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में चिकित्साधिकारियों हेतु ट्रांजिट हॉस्टल निर्माण का शिलान्यास किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



