उत्तराखंड
Good News: धामी सरकार ने दी बड़ी सौगात, DA बढ़ोतरी के आदेश जारी, अब इतनी आएगी सैलरी…
उत्तराखंड में धामी सरकार ने लाखों कर्मियों को बड़ी सौगात दी है। बताया जा रहा है कि सभी निगम, निकायों के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया गया है। इन कर्मियों को अब चार प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ सैलरी मिलेगी। ये लाभ करीब साढ़े तीन लाख निगम कर्मचारियों को मिलेगा।
जारी आदेश में लिखा है कि 13 जनवरी, 2024 द्वारा राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं तथा शहरी स्थानीय निकायों के नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों तथा यू०जी०सी० वेतनमानों में कार्यरत ‘पदधारकों, जिन्हें सातवां पुनरीक्षित वेतनमान अनुमन्य किया गया है, को पूर्व निर्धारित शर्ती एवं प्रतिबन्धो के अधीन दिनाक 01.07.2023 से मूल वेतन में अनुमन्य मंहगाई भत्ते की वर्तमान दर 42% को बढ़ाकर 46% प्रतिमाह किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
बताया जा रहा है कि अब तीन लाख कर्मियों को एक जुलाई 2023 से चार प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अनुमन्य किया गया था। लेकिन निगम, निकाय कर्मचारी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। सचिव औद्योगिक विकास विभाग विनय शंकर पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। निगमों को निर्देश दिए गए हैं, वह अपनी वित्तीय स्थितियों का आकलन करने के बाद महंगाई भत्ते पर कार्रवाई करें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…

















Subscribe Our channel

