उत्तराखंड
ब्रेकिंग उत्तराखंड: यहां प्लास्टिक के कट्टे में मिला युवती का शव, पुलिस महकमे में हड़कंप…
हरिद्वार : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक बार फिर दिल दहला देनी वाली खबर सामने आ रही है। यहां बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह में पतंजलि पुल के नीचे प्लास्टिक के कट्टे में युवती का शव मिला है। अज्ञात युवती की उम्र 20-25 वर्ष बताई जा रही है वहीं गले पर चोट के निशान मिले है। सूचना पाकर मौके पहुंची बहादराबाद पुलिस घटना की छानबीन में लग गई है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, युवती के हाथ पैर भी बंधे हुए थे। युवती का इस तरह शव देखकर पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया शुरुआती तौर पुलिस को मामला गंभीर लग रहा है पुलिस युवती की शिनाख्त करने में भी जुटी है, आस-पास के लोगों के अलावा हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल ने भी घटनास्थल का दौरा किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…

















Subscribe Our channel

