उत्तराखंड
घोलतीर हासदा: श्रीनगर डैम से एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई सात, पांच अभी भी लापता

रुद्रप्रयाग: घोलतीर क्षेत्र में 26 जून को हुई दर्दनाक बस दुर्घटना में लापता व्यक्तियों की तलाश के क्रम में आज एक और शव बरामद किया गया है। यह शव श्रीनगर डैम क्षेत्र में कीर्तिनगर (जनपद टिहरी गढ़वाल) के अंतर्गत मिला, जिसकी शिनाख्त परिजनों द्वारा मयूरी सोनी (उम्र 24 वर्ष), निवासी सूरत, गुजरात के रूप में की गई है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि इस हादसे में अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो चुकी है, जबकि पांच लोग अभी भी लापता हैं। प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ,एसडीआरएफ आपदा राहत दल 40 वाहनी पीएससी व अन्य एजेंसियां रेस्क्यू व सर्च अभियान में लगातार जुटी हुई हैं।प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। खोजबीन और राहत कार्य लगातार जारी हैं।आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशन में तथा एसडीआरएफ निरीक्षक मंजरी नेगी पन्त की अगुवाई में लगातार सर्च अभियान जारी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




