Big Breaking: भाजपा में शामिल हुए उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Big Breaking: भाजपा में शामिल हुए उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय…

उत्तराखंड

Big Breaking: भाजपा में शामिल हुए उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय…

आखिरकार किशोर उपाध्याय आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी में शामिल होने पर किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड की रक्षा, देश की रक्षा तभी संभव है जब उत्तराखंड खुशहाल रहेगा, सुखी रहेगा. उस भावना को लेकर लंबे समय से मेरी चर्चा हुई वनाधिकारों को लेकर। मुझे विश्वास है कि मेरी भावनाओं को संरक्षण इन साथियों से और प्रधानमंत्री मोदी जी से मिलेगा।

कांग्रेस को आज किशोर उपाध्याय ने बड़ा झटका दे दिया है। ने उन्होंने कांग्रेस से नाता तोड़ते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। इससे पहले इसकी भनक लगते ही कांग्रेस ने किशोर को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

काफी दिनों से जो संभावना जताई जा रही थी, आखिरकार वह सच हो ही गई और किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए।

पिछले 40 वर्षों से वे कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे। आज सुबह भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने मदन कौशिक सहित अन्य नेताओं के साथ मिलकर किशोर उपाध्याय का स्वागत किया।

इसके बाद वे टिहरी के लिए रवाना हो गए हैं। बताते चलें कि किशोर उपाध्याय पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं और उनका कई सीटों पर खासा प्रभाव है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link